सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Featured post

माँ का अधूरा सपना

यह कहानी माँ के सपनों और संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी है। पढ़िए यह भावनात्मक माँ पर कहानी हिंदी में। जब माँ मुस्कुराती है, तो सारी परेशानियाँ छोटी लगती हैं।  बचपन की खुशबू कितनी अजीब बात है — जब हम बड़े होते हैं तो हमें अपने बचपन की खुशबू याद आने लगती है। आदित्य भी अब वही महसूस कर रहा था। वह दिल्ली की भीड़ में फँसा एक छोटा सा आदमी था, लेकिन उसके मन में एक गाँव बसता था — जहाँ उसकी माँ रहती थी। आदित्य के लिए माँ सिर्फ़ एक रिश्ता नहीं थी, बल्कि उसका पूरा संसार थी। जब वह छोटा था, माँ हर सुबह उसे जगाते हुए कहती — “बेटा, एक दिन तू बड़ा आदमी बनेगा।” उस समय आदित्य को हँसी आती थी। उसे लगता था — माँ बस मनाने के लिए कहती है। पर अब वही बात उसकी आँखों में आँसू बनकर उतर आती थी।  संघर्ष और माँ का त्याग आदित्य का बचपन गरीबी में बीता। माँ ने कभी अपनी भूख की परवाह नहीं की। वह खेतों में मजदूरी करती, फिर घर आकर रोटी बनाती, और बेटे की कॉपी-किताबें दुरुस्त करती। कभी-कभी बिजली नहीं होती, तो वह दीए की रोशनी में बेटे को पढ़ाती। माँ का सपना था कि आदित्य “अफसर” बने। पर हालात इतने कठिन थे कि स्कूल की फीस ...

जहरीले चलन (दहेज प्रथा) नाटक/उपन्यास

दृश्य प्रथम

इस कथानक के सभी पात्र एवं कहानी - तथ्य पूर्णतया काल्पनिक है   लेखक – श्री केदारनाथ उर्फ भुवाल भारतीय (मसाढी)

आमुख भौतिक वादी परंपराओं में लिपटे, जनमानस के मनोदशा से आहत होकर अपने श्रृंगार कक्ष में बैठी हुई नटी को देखकर, नट को आश्चर्य व्यक्त करना पड़ा।


नट– [आते ही] आश्चर्य है! हे आर्ये ! ऐसे गुमसुम, क्यो बैठी हो।मन मुरझाया सा क्यों है, आज ये तुम्हारे कुंठल (केश) बिखरे से क्यों हैं।  मुख मण्डल की आभाऐ निरीह सी क्यों हैं।

या मुझसे कुछ अपराध हुआ, 

या गैरो ने विष घोल दिया।

बोलो प्यारी कुछ तो बोलो,

या सामाजिक तत्वों ने दिल तोड़ दिया।।

आज रंग – मंच का मंचन है,

ऐसे क्यों मुरझाई हो।

शहनाई मध्य विपन्न का आया,

जैसे मुझसे रसियाई हो। 

लेखक – श्री केदारनाथ उर्फ भुवाल भारतीय ( मसाढी)

नटी– [ अचानक उठते हुए] आर्य –पुत्र! ये क्या कह रहे हो। 
ना रसियाई हु,न झुंझलाई हु।

         ना ही आर्य – उदासी – है।

                  जहरीले चलन के मंचन से,

                  मुझको अति उल्लासी है।।

कितु आर्य अफसोस सदा से,

मेरे हृदय को डसती हैं।

महिलाओं का शोषण है नित,

बस बात यही अखरती है।।

लेखक – श्री केदारनाथ उर्फ भुवाल भारतीय ( मसाढी)

नट– यह सत्य है आर्ये! हमारे आर्यावर्त भारत में, पुरातन युगों से लेकर आज तक के आधुनिक मानव में भी, नारियों का उत्पीड़न कम नहीं, बल्कि अति भयावह होता जा रहा है।

निरंकुश – निरा- अधम मानव,

काम - क्रोध का दास बना।

धन - वैभव - माया का भूखा,

स्त्री - प्राणों का ग्रास बना।। 

लेखक – श्री केदारनाथ उर्फ भुवाल भारतीय ( मसाढी) 


वार्ताहे आर्ये! हम पुरुष होकर भी, इन घटनाओं को विराम नहीं दे पा रहे है।

हम इस सृष्टि के कितने अभागे पात्र है हम क्या करे।

नटी– हर पुरुष वैसा नहीं होता आर्य!

कुछ सातों गुणी, कुछ रजोगुणी

कुछ तमोगुणी का राज्य यहां।

तामस हृदय अति - अपवादी,

सतोगुणी सर ताज कहां।।

लेखक – श्री केदारनाथ उर्फ भुवाल भारतीय ( मसाढी) 

नट– हे आर्ये! तुम सत्य कहती हो! अच्छों का शासन इस सृष्टि में दुर्लभ दृष्टि गत हैं। आज के नाटक का जो रंगमंच पे मंचन होगा उसका नाम  "जहरीले चलन"  हैं, किंतु उसका विषय - वस्तु क्या होगा।

नटी - हम स्त्रियों पर सबसे अधिक तांडव मचाने वाला विषय, "दहेज प्रथा  है "  आर्य जो प्रति कुंवारियों के परिणय सूत्र के पहले और बाद में, "क्या होगा" एक भयानक संशय और दुविधा के ग्रहण तले, स्नेह प्यार और नरम नाजुक इच्छाएं कराहती रहती हैं।

दहेज बला की कला, करता वज्र प्रहार।

हम स्त्रियों के ऊपर, चलता आयुध हथियार।।


वार्ता–  हे आर्य! आज फिर एक स्त्री, "जहरीले चलन नाटक" के मंच पर मारी– सताई और अति वेदना से प्रमाणित की जाएगी।जिसे देखना मेरे लिए असहनीय होगा। 

 नट–  अर्थात दहेज की वलवेदी पर एक निर्दोष अवला पर अत्याचार होगा।

नटी– हां आर्य! यह नाटक समाज के लिए एक संदेश होगा ।"जहरीले चलन"का कथानक बहुत भावपूर्ण हृदय - स्पर्शी करुणा से आत्मा को भर देने वाला, नेत्रों को आंसुओं में डूबो देने वाला मर्मस्पर्शी संवेदनशील होगा।

नट– तो क्या सुंदर सा नाटक " जहरीले चलन" रंगमंच पर कुशल पूर्वक अभिनीत हो सकेगा आर्ये।

नटी– अवश्य आर्य! क्योंकि हमने सच्चे मन से विद्या और ज्ञान के सागर भगवान आशुतोष भोलेनाथ का आवाहन कर डाला है।

नट– तब तो हमें अब, रंग – मंच की तरफ प्रस्थान करना चाहिए आर्ये।

नटी– हां आर्य अवश्य! चलो चलते है।

दोनों  का जाना

पर्दा – गिरना 

Hi friends मै हु, नागेंद्र भारतीय इस कहानी को आगे बढ़ने में मेरा हेल्प करे , इस कहानी को सप्ताह के एक दिन प्रकाशित किया जाएगा। कहानी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दे। अब आगे अगले अध्याय में.........



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Vivo Y20 V2029.|कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन का अनुभव

वीवो y20 V2029 Vivo Y20 V2029: एक शानदार बजट फोन, जो दिल जीत ले। लेखक: नागेन्द्र भारतीय |हमारा समाज हमारी शिक्षा/www.magicalstorybynb.in क्या आप भी एक ऐसी तकनीक ढूंढ रहे हैं जो दिखने में शानदार हो, कार में आसान हो और आपकी जेब पर भी भारी न पड़े? तो जनाब, Vivo Y20 V2029 आपके लिए बना है! आज हम बात करेंगे एक ऐसे इक्विपमेंट की जिसे लेकर, लाखों लोग इसके दीवाने हो रहे हैं। पढ़ें:ईपीएस 95 पेंशन योजना क्या हैं  1. बजट में सबसे अच्छा - कीमत से करे दोस्ती Vivo Y20 V2029 की सबसे बड़ी खासियत, इसकी कीमत है। ₹10,000 से ₹12,000 के बीच यह फोन भारत में मिलता है। सोचिए, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले फोन में कितना कम - जो पहले सिर्फ सोचा था, अब हकीकत बन गया है। 2. स्टाइलिश डिज़ाइन - दिल जीतने वाला लुक यह फोन सिर्फ काम का है नहीं, दिखने में भी कमाल का है। इसका चिकना डिज़ाइन, ग्लॉसी फ़िनिश और रंगीन रेंज - विशेष रूप से डॉन व्हाइट और ओब्सीडियन ब्लैक - आपको एक प्रीमियम श्रेणी वाला मिलेगा। आईटीसी साइड-अंचलेड नागालैंड सेंसर भी बिल्कुल स्टाइलिश है - एक टच में फोन स्नैपचैट! 3. बड़ी बैटरी - दिन भर साथ खेले...

EPS 95|Employees’ Pension Scheme 1995.

  बुढ़ापे का सहारा बनी EPS 95 योजना What does EPS 95 say? |क्या हमारा बुढ़ापा सुरक्षित है? "जब तन थकता है, तब मन को सहारा चाहिए। और यह सहारा बन सकता है – एक पेंशन योजना जो बुढ़ापे में आत्मनिर्भरता का आधार बन जाए।" दोस्तों, हमारे देश में लाखों कर्मचारी अपनी पूरी जवानी राष्ट्र निर्माण में लगा देते हैं। कारखानों से लेकर दफ्तरों तक, वेतनभोगी कर्मचारी हर दिन कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन जब उम्र ढलने लगती है, तब सबसे बड़ी चिंता होती है – अब भविष्य कैसे चलेगा? इसी चिंता को हल करने के लिए सरकार ने एक योजना शुरू की थी – EPS 95, यानी Employees’ Pension Scheme 1995। दोस्तों, क्या आपको पता है, EPS 95 क्या है? जैसा कि, मुझे पता है। EPS 95 एक सरकारी पेंशन योजना है, जिसे EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) द्वारा संचालित किया जाता है। यह योजना 16 नवंबर 1995 को लागू हुई और इसका उद्देश्य था कि संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद एक सुनिश्चित पेंशन दी जा सके। इस योजना के अंतर्गत कर्मचारी को जीवनभर मासिक पेंशन दी जाती है। इसके अलावा, यदि कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो उ...

UP पंचायत चुनाव 2025, अब गांव बदलेगा, जब हम सही नेता चुनेंगे | UP Panchayat Election 2025, Let’s Change Our Village by Choosing the Right Leader

Up panchayat election  UP पंचायत चुनाव 2025 – सही नेता चुनें, गाँव बदले उत्तर प्रदेश में 2025 का पंचायत चुनाव नजदीक है। यह चुनाव हमारे गांव, हमारी गलियों और हमारे भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह कोई बड़ी राजनीति नहीं, बल्कि हमारे घर-आंगन की बात है। पंचायत चुनाव वह मौका होता है, जब हम अपने गांव के लिए सही फैसला ले सकते हैं। इस लेख में हम सरल भाषा में समझेंगे कि पंचायत चुनाव क्यों ज़रूरी है,  क्या बदलाव आ सकता है और हमें क्या करना चाहिए। पंचायत चुनाव क्या होता है?  पंचायत चुनाव गांव की सरकार चुनने का चुनाव होता है। इसमें हम ग्राम प्रधान, बीडीसी (ब्लॉक डेवलपमेंट कमेटी) और जिला पंचायत सदस्य जैसे नेताओं को चुनते हैं। ये नेता हमारे गांव में सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई, और रोज़गार जैसे मुद्दों पर काम करते हैं। इनका काम सीधा-सीधा हमारी जिंदगी से जुड़ा होता है। यही लोकतंत्र की असली जड़ें होती हैं, जहाँ जनता और सरकार के बीच सीधा रिश्ता होता है। 2025 के चुनाव में क्या खास है? इस बार का पंचायत चुनाव इसलिए खास है क्योंकि: कर्म और भाग्य की लड़ाई एपिसोड 5 जरूर पढ़ना चाहिए ...